• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : 1 किलो हेरोइन और 4 लाख ड्रग्स मनी सहित आरोपी गिरफ्तार 

ByPunjab Khabar Live

Sep 10, 2024

जालंधर की सीआईए स्टाफ की टीम ने पॉश एरिया ग्रीन पार्क से एक किलो हेरोइन और 4 लाख ड्रग्स मनी के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव भंगोवाला के रहने वाले छिंदा सिंह पुत्र बोहड़ सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर आरोपी छिंदा सिंह की मूवमेंट देखी गई है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत ट्रैप लगाकर रेड कर दी। ट्रैप लगाकर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उससे एक किलो हेरोइन बरामद की गई और चार लाख नकदी भी मिली। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

सीआईए स्टाफ की टीम ने थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी), 61/85 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी हेरोइन कहां से लेकर इस पर सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page