• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से बड़ी खबर : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प में चली गोलियां, 2 घायल

ByPunjab Khabar Live

Nov 2, 2024

पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला खिंगरा गेट से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 2 पक्षों में हुए विवाद में गोलियां चली है। घटना में 2 युवकों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घायल युवकों को तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जिसमें एक की पहचान बादशाह जबकि दूसरे का नाम इशू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है खिंगरा गेट में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोलियां चला दी। जो बादशाह नामक युवक के लगी।

कहा जा रहा है कि शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसको लेकर आज दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए, जिसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page