• Sat. Dec 13th, 2025

जालंधर से बड़ी खबर : राजनीति में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस जगदीश राजा पत्नी सहित आप पार्टी में हुए शामिल

ByPunjab Khabar Live

Dec 9, 2024

जालंधर में नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व मेयर जगदीश राजा पत्नी अनीता सहित आप पार्टी में शामिल हो गए। जगदीश राजा को आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और शैरी कलसी ने पार्टी में शामिल करवाया है।

ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। इससे पहले विधान सभा चुनावों में भी आप पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल करके पार्टी को बड़ा झटका दिया था। कहा जा रहा है कि आप पार्टी जगदीश राजा को चुनावों में जीत हासिल करने के बाद बड़े पद पर बिठाने की तैयारी में है। जिसके चलते जगदीश राजा भी पत्नी के साथ आप पार्टी में शामिल हो गए।

वहीं इस बार आप पार्टी ने वालटिंयर को मैदान में उतारने का मन बनाया हुआ है। ऐसे में वालंटियर से एप्लिकेशन भी मंगवाई गई है। हाल ही में इटीओ हरभजन सिंह ने कहा था कि पार्टी एप्लिकेशन के सर्वे करवाएंगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को टिकट देगी। सूत्रों के अनुसार जगदीश राजा और उनकी पत्नी अनिता को पार्टी जल्द बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। जिसके चलते जगदीश राजा पत्नी के साथ आप पार्टी में शामिल होने को राजी हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page