• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: गुज्जर और फतेह बदमाश गैंग में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल

ByPunjab Khabar Live

May 10, 2025

जालंधर: बस्ती बावा खेल नजदीक बाबू लाभ सिंह नगर में गुज्जर बदमाश की तरफ से गोलियां चली है, जिस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस दौरान एक नौजवान के 3 गोलियां लगी है। हमले के दौरान एक गैंग का सदस्य हीरज कुमार उर्फ टीनू (34) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में गोली लगी और ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गोली चलाने का आरोप आकाश नामक युवक पर लगे है। वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों व एसीपी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुटी है, वहीं एसीपी बेस्ट सवनजीत सिंह ने कहा कि उन्हें कंट्रोल रूम पर गोली चलाने की सूचना मिली थी कि वे टीम सहित मौके पर पहुंच जांच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page