• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

ईस्ट व्यू भोगपुर विवादों में, पुडा के अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

ByPunjab Khabar Live

Oct 30, 2025

बिना लाइसेंस के करोड़ों के प्रोजेक्ट को कर दिया शुरू 

जालंधर पठानकोट रोड पर स्थित इस्ट व्यू एक बार फिर भी विवादों में घिर गया है, दिलचस्प बात यह है कि करप्शन का इतना बड़ा खेल खेला जा रहा है, इस्ट व्यू प्रोजेक्ट को बिना लाइसेंस के ही शुरू कर दिया गया। वहीं इसको लेकर पुडा यानी पंजाब अर्वट ड्वेल्मेंट के अधिकारी कटघरे में है। पुडा बिना नक्शे के किसी को एक मकान बनाने की इजाज़त नहीं देता यहां तक कि सारी कमर्शियल इमारतों के लिए बिना नक्शे के, बिना एनोसी के कोई कार्य करने नहीं दिया जाता, लेकिन इस्ट व्यू प्रोजेक्ट बिना लाइसेंस के शुरू कर दिया गया और उनके पास पुडा के अदिकारियों के हस्ताक्षर युक्त कोई लाइसेंस नहीं है।

यह किसी से छिपा नहीं है कि इस्ट व्यू एक बड़े नामवर व्यक्तियों की मलकीयत है, जिनका पिछले दिनों पेड काटने को लेकर काफी बवाल और विवाद रहा। एक क्लब में मारपीट के दौरान परिवारिक सदस्यों को चोट लगे थे, जिसके बाद कई प्रमुख व्यक्तियों के उपर मामला दर्ज करवाया गया था. अब नया विवाद यह शुरू हो गया है कि पूडा की बिना इजाजत के, बिना लाइसेंस के, बिना सर्टिफिकेट के इस्ट व्यू का निर्र्माण शुरू कर दिया गया है।

इसको लेकर पूडा के अधिकारी अपनी जान बचाने में लगे हैं। पता चला आया है कि जालंधर के ही और कुछ प्रमुख व्यक्तियों ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग के आला अधिकारियों सीएम और मंत्रालय से की हैं कि बिना सर्टिफिकेट के इसका निर्र्माण कैसे शुरू हो गया। अगर ईस्ट व्यू के प्रबंधन से संपर्क होता है तो उनका पक्ष प्रमुखता से छापा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page