• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधरः नशा तस्कर के घर पर चला प्रशासन का पीला पंजा

ByPunjab Khabar Live

Jan 6, 2026

युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत कमिश्नरेट पुलिस और नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह लेदर कांप्लेक्स रोड में नशा तस्कर नरिंदर उर्फ बावा के मकान में किए गए अवैध निर्माण पर तोड दिया। सुबह लेदर कांप्लेक्स के रहने वाले नशा तस्कर नरिंदर उर्फ बावा के खिलाफ कुल 15 केस दर्ज हैं, जिसमें 5 एनडीपीएस और 9 एक्साइज एक्ट के दर्ज हैं। एसीपी वेस्ट आतीश भाटिया ने बताया कि नरिंदर उर्फ बावा द्वारा लेदर कांप्लेक्स कालोनी में अवैध निर्माण करने की सूचना नगर निगम को मिली थी और उन्होंने कहा कि यह संपत्ति कथित तौर पर अवैध नशीले पदार्थों के व्यापार की आय से बनाई गई थी। नगर निगम और पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई के दौरान अतिक्रमित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

शहरवासियों से अपील है कि नशा बेचने वालों के खिलाफ नजदीकी थाने में शिकायत दे ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाया जा सके। वहीं कार्रवाई के दौरान थाना बस्ती बावा खेल की टीम भी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि उनकी टीम को नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए उन्हें सूचना दी थी कि उनकी टीम ने कार्रवाई करनी है तो वह कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अधिकारियों को परेशानी न आए इसलिए वह पुलिस लेकर कांप्लेक्स में पहुंची है, जहां निगम की टीम की तरफ से अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है अगर कोई उनके इलाके में नशे के काम को बढ़ावा दे रहा है तो पंजाब सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर जानकारी साझा करें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीयता रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page