• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधरः श्री गुरु रविदास धाम पहुंचे सुखबीर बादल

ByPunjab Khabar Live

Jan 31, 2026

जालंधर: सतगुरु श्री गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व 1 फरवरी को देश भर में जाएगा। इस पर्व को लेकर आज बूटा मंडी में स्थित श्री गुरु रविदास धाम से शोभा यात्रा निकाली जा रही है। शोभा यात्रा में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा नेता विजय सांपला सहित अन्य नेता शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे। जहां सुखबीर बादल ने पंजाब वासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी।

सुखबीर बादल ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी बूटा मंडी में स्थित श्री रविदास धाम से शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दौरान लाखों की गिनती में संगत इस पवित्र पावन को मनाते है। उन्होंने कहा कि पंजाब के ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल एक साथ रहते है। यही एक ऐसा राज्य है, जहां सभी धर्मों को लेकर प्रेम प्यार के साथ इकट्ठे रहते है और यही एक पंजाब की बड़ी ताकत है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी इकट्ठे रहकर पंजाब और देश को तगड़ा करें। बादल ने कहा कि पंजाब अपना घर है और ऐसे में अगर हमारा घर ताकतवर है तभी सब कुछ ठीक रहेंगा। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे को लेकर कहा कि उन्हें खुशी है कि पवित्र अवसर पर जो भी आए उसका दिल से आभार व्यक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page