प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी 2026 को पंजाब को 2 बड़ी सौगात देंगे। पीएम जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर 3 बजकर 45 मिनट पर उतरेंगे। यहां पीएम आदमपुर एयरपोर्ट का नामकरण श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का वर्चुअली उद्गाटन करेंगे।
हलवारा में उतर पाएंगे बड़े जहाज-नए टर्मिनल के शुरू होने से हलवारा एयरपोर्ट पर बड़े विमान उतर पाएंगे। इससे पहले लुधियाना के पुराने हवाई अड्डे पर रनवे छोटा होने के कारण केवल छोटे विमान ही उतर पाते थे। हलवारा में बने नए सिविल एन्क्लेव के रनवे पर अब A320 जैसे बड़े विमान भी आसानी से उतर और उड़ान भर पाएंगे।
