• Thu. Feb 5th, 2026

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता की सेहत बिगड़ी, अस्पताल में करवाया गया भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Feb 2, 2026

कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है और उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

आपको बता दें कि शमशेर सिंह और उनकी पत्नी वर्तमान में 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में 14 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में हैं। मुक्तसर पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही शमशेर सिंह और उनकी पत्नी (गोल्डी बराड़ की मां) को अमृतसर से गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page