• Thu. Feb 5th, 2026

नवजोत कौर सिद्धू के कैंसर का खुला राज, अनिरुद्धाचार्य का आया बयान, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Jan 31, 2026

नवजोत कौर ने कैंसर को लेकर खुलासा किया है कि वो गौमूत्र पीती हैं और उससे स्नान भी करती हैं। इस दौरान वो अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी मौजूद थे। बता दें कि नवजोत कौर उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं और इस बात का खुलासा अनिरुद्धाचार्य ने ही किया।

अनिरुद्धाचार्य ने इस वीडियो में खुलकर बताया कि, ”ये हमारी सिद्धू पाजी की धर्मपत्नी हैं, हमारा मैय्या जी। इन्होने बताया कि ये अभी भी गौमूत्र से स्नान करती हैं और गौमूत्र का पान करती हैं। जो लोग गौमूत्र और गौ माता का मजाक उड़ाते हैं इन्होने अपना कैंसर अपनी आयुर्वेदिक दवाइयों के दम पर, जबकी आप स्वंय डॉक्टर हैं।

उन्होने अपनी कैंसर जैसी बीमारी को जो कि चौथी स्टेज पर थी और डॉक्टरों ने मना किया था, चार हफ्ते जिंदा रहेंगी ऐसा डॉक्टरों ने बोला था। आज वो 4 साल से जिंदा है, गौ माता की कृपा से और आयुर्वेद से। आयुर्वेदिक डायट के हिसाब से आज ये 4 साल से हैं और भगवान इन्होने खूब लंबी आयु दे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page