• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लतीफपुरा में भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की रेड, अवैध कब्जे हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू

ByPunjab Khabar Live

Feb 10, 2026

जालंधर के लतीफपुरा में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने दिसंबर 2022 में अवैध मकानों को गिराया था, जिसके बाद स्थानीय लोग सड़क पर कब्जा कर विरोध कर रहे थे और केस हाईकोर्ट में पहुंचा था, जहां इसी स्थिति को देखते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे कि कब्जों को हटाया जाए।

मंगलवार सुबह तड़के कब्जे को खाली करवाने के लिए नगर निगम टीम ने पुलिस की मदद ली। लतीफपुरा में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मी पहुंचे ताकि कब्जे को खाली करवाते समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न आ सके।

पुलिस टीमें और निगम की टीमें मौके पर पहुंच गई है, जहां पुलिस ने लतीफपुरा के आने वाले चारों रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है और किसी अंदर जाने से मनाही है, जहां निगम व पुलिस टीम सड़क पर अवैध कब्जा करके बैठे लोगों के कब्जे खाली करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page