मथुरा से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने सामूहिक सुसाइड किया है। मृतकों में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खटखटाया। जब काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।
जैसे ही पुलिस ने दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए। क्योंकि घर के अंदर पति-पत्नी समेत उनके बच्चे की लाशें पड़ीं हुई थीं। लाश के पास से दूध का गिलास भी मिला है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चों को दूध में जहर दिया होगा। वहीं इसके साथ ही रसोई की दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा है कि मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मर रहे हैं।
मृतकों की पहचान मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), दो साल के बेटे प्रतीक और दो बेटियों हनी (5) और प्रियांशी (4) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
