• Wed. Feb 25th, 2026

पंजाबः पुलिस कर्मियों के कत्ल मामले में आरोपी मुठभेड़ में ढेर

ByPunjab Khabar Live

Feb 25, 2026

गुरदासपुरः जिले में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराना शाला इलाके में आरोपी को आज एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिग कर दी। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पहले आलिनंगल के दिलावर सिंह को पकड़ा गया था। उससे पूछताछ के दौरान ही आदियां गांव के रणजीत और इंद्रजीत का नाम पता चला था। जिसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए पीछा कर रही थी।

इस दौरान मुठभेड़ हो गई और SHO दोरांगला की गाड़ी भी पलट गई। हालांकि पुलिस की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए एनकाउंटर को अंजाम दे दिया। अभी हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस अधिकारी जल्द पुलिस प्रेस वार्ता करके खुलासा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page