तरनतारन पुलिस को सरपंच हरबिंदर सिंह हत्याकांड में आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस और बदमाशों के बीच पट्टी के जल्लोके के पास हुई मुठभेड़ में हत्या के दो मुख्य आरोपी घायल हो गए। पुलिस की टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी, तभी बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हिरासत में लेकर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह पूरा मामला 18 फरवरी का है, जब पट्टी के गांव शेरों में एक शादी समारोह में सरपंच हरबिंदर सिंह की दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल था और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।
