• Tue. Mar 3rd, 2026

पंजाब में बॉर्डर के पास सेना की वर्दी पहने दिखे 3 संदिग्ध, पुलिस अलर्ट पर

ByPunjab Khabar Live

Mar 3, 2026

पठानकोट में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। बमियाल कस्बे के पास जम्मू के कठुआ जिले के गांव ऐरमां में तीन संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस और बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इसी दौरान बमियाल की ओर पैदल आ रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान 35 वर्षीय दर्शन कुमार राणा निवासी अहमदाबाद, गुजरात के रूप में हुई है। वह बमियाल की दिशा से पैदल आता दिखाई दिया, जिस पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों को शक हुआ। जवानों ने उसे पूछताछ के लिए रोका। शुरूआती पूछताछ में युवक ने खुद को पर्यटक बताया और कहा कि वह बॉर्डर से सटे ग्रामीण इलाकों में घूमने आया है। उसने यह भी बताया कि वह पठानकोट तक बस से पहुंचा था और वहां से आगे पैदल निकल गया।

पठानकोट पुलिस के अनुसार युवक मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य प्रतीत हो रहा है। उसके पास से भारतीय पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और नौकरी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल उसे पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि उसके सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचने के वास्तविक उद्देश्य का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page