• Tue. Aug 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

इज़रायल ने लेबनान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 254 लोगों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Apr 9, 2026

लेबनान में इजराइल के ताजा हमलों ने भारी तबाही मचाई है। एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए देश में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि इजराइली हमलों को रोकने के लिए सरकार अपने सभी राजनीतिक और कूटनीतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री रकान नासेरद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल मदद की अपील की है। लगातार बढ़ते घायलों के कारण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव पड़ रहा है।

इस बीच सीजफायर को लेकर विवाद और गहरा गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है। जेडी वेंस ने कहा कि इस संबंध में कोई वादा नहीं किया गया था।

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे तय करना होगा कि वह सीजफायर लागू करवाना चाहता है या इजराइल के जरिए युद्ध को जारी रखना चाहता है, क्योंकि दोनों स्थितियां एक साथ संभव नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page