• Tue. Apr 14th, 2026

भाखड़ा ब्यास बोर्ड में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने किया संशोधन

ByPunjab Khabar Live

Apr 14, 2026

केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के अहम पदों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। BBMB नियम, 1974 में संशोधन करते हुए अब पंजाब और हरियाणा के पारंपरिक वर्चस्व को खत्म कर दिया गया है। नए नियम “भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (संशोधन) नियम, 2026” के तहत लागू किए गए हैं।

संशोधित नियमों के बाद बोर्ड के मेंबर (पावर) और मेंबर (इरिगेशन) जैसे प्रमुख पदों पर अब केवल पंजाब और हरियाणा ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के अधिकारी भी नियुक्त किए जा सकेंगे। इन पदों को अब देशभर के योग्य उम्मीदवारों के लिए खोल दिया गया है।

नए नियमों के तहत उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कम से कम 20 साल का कार्य अनुभव जरूरी होगा, जिसमें एक साल का अनुभव चीफ इंजीनियर के पद पर होना अनिवार्य रखा गया है।

केंद्र सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य अधिक अनुभवी और योग्य पेशेवरों को इन अहम पदों पर नियुक्त करना है। इससे बोर्ड की कार्यक्षमता और तकनीकी क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page