• Mon. May 18th, 2026

पंजाब: घर के बाहर बच्चे संग घूम रही महिला से स्नैचिंग

ByPunjab Khabar Live

May 18, 2026

मोहाली : शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर दिन-दहाड़े बेखोफ होकर चोरी की वारदातों को ऐसे अंजाम देते हैं, जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। ताजा मामला न्यू चंडीगढ़ की ईकू सिटी से सामने आया है जहां, गली में अपने बच्चे के साथ सैर कर रही महिला से 2 बाइक सवार लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी मुताबिक, न्यू चंडीगढ़ इलाके की सिटी-1 में लगभग 30-32 साल की एक महिला अपने 6 महीने के बच्चे को अपने घर के बाहर घूमा रही थी। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार लुटेरे आए और अचानक से उसकी सोने की चेन जिसमें डायमंड का लॉकेट भी डाला हुआ था छीनकर वहां से फरार हो गए। इस दौरान महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन लुटेरे महिला को धक्का देकर अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। इस घटना से महिला काफी डरी हुई है। वहीं महिला ने बताया कि चेन की कीमत लगभग 3 लाख थी।

इको सिटी-1 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसी हो रही लूटपाट की घटनाओं और चोरियों की घटनाओं को देखते हुए इस इलाके में जल्द से जल्द पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page