• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः एक्शन मोड में आए सीएम मान, हड़ताल पर बैठे कर्मियों को चेतावनी

ByPunjab Khabar Live

Aug 27, 2026

पंजाब के करीब तीन लाख कर्मचारी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज हड़ताल पर चले गए हैं। सवा 3 लाख पेंशनर्स भी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं। सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप है जबकि अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद हैं। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी हैं। वहीं सीएम भगवंत में हड़ताल पर बैठे कर्मियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहाकि कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं और हम उनकी सभी जायज़ चिंताओं को सुनने के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत और हड़ताल साथ-साथ नहीं चल सकते। सीएम मान ने कहा कि सरकार हर मुद्दे को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन बातचीत तभी होगी जब हड़ताल वापस ले ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page