• Fri. Sep 18th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

Canada में पंजाबी कपल के बीच हुआ विवाद, गुस्से में पत्नी पर चाकू से किए कई वार; अस्पताल में मौत

ByAdmin

Sep 18, 2026

कनाडा के ओंटारियो में एक 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद पति ने गुस्से में पत्नी पर चाकू से कई वार कर दिए। घटना के समय घर में उनके दो बच्चे और मृतका की मां भी मौजूद थीं।

यह घटना 15 सितंबर की शाम करीब साढ़े 6 बजे ओंटारियो की समरसाइड कम्यूनिटी के चैल्टन रोड इलाके में हुई। पड़ोसियों के मुताबिक, उन्होंने घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं। कुछ ही देर बाद आरोपी की सास और दो बच्चों को घर से डरे हुए बाहर निकलते देखा गया। पड़ोसियों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर घायल अवस्था में महिला को बरामद किया।

पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में 41 वर्षीय मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सेकंड-डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया गया है।

पड़ोसियों के अनुसार, मनदीप सिंह का परिवार इसी घर में रहता था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे और मृतका की मां भी रहती थीं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या से पहले घर में वास्तव में क्या हुआ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page