• Sat. Oct 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

रणतेज सिंह पोवार की अगुवाई में AAP का बढ़ा कुनबा, मेयर विनीत धीर की मौजूदगी में कई साथी पार्टी में शामिल

ByAdmin

Oct 10, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और आबकारी एवं कराधान सलाहकार कमेटी के सदस्य रणतेज सिंह पोवार की अगुवाई में जालंधर कैंट हलके में पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत हो गया है। जालंधर के मेयर विनीत धीर विशेष रूप से रणतेज सिंह पोवार के गृह निवास पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में कई प्रमुख स्थानीय साथियों और समर्थकों ने औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान मेयर विनीत धीर ने नए शामिल हुए सदस्यों को पार्टी का सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया।

कैंट हलके में संगठन की मजबूती के लिए रणतेज पोवार का अहम योगदान
कार्यक्रम के दौरान मेयर विनीत धीर ने रणतेज सिंह पोवार के प्रयासों और हलके में उनकी सक्रियता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि रणतेज पोवार जमीनी स्तर पर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। पोवार के नेतृत्व में जिस तरह से लोग आप पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, उससे कैंट हलके में आम आदमी पार्टी का आधार और मजबूत हुआ है।

भगवंत मान से प्रभावित होकर जुड़ रहे लोग -रणतेज पोवार
इस अवसर पर अपने साथियों को पार्टी में शामिल करवाने के बाद आप नेता रणतेज सिंह पोवार ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ऐतिहासिक और जनहितकारी काम कर रही है। सरकार की इन्हीं जन-कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज समाज के हर वर्ग के लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। मैं पार्टी में शामिल हुए अपने सभी साथियों का धन्यवाद करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि हम सब मिलकर जालंधर कैंट और पूरे शहर के विकास के लिए दिन-रात काम करेंगे।

पार्टी में मिला पूरा मान-सम्मान
रणतेज सिंह पोवार के साथ शामिल हुए सभी नए कार्यकर्ताओं और साथियों ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएंगे और आगामी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मेयर विनीत धीर और रणतेज पोवार ने विश्वास दिलाया कि पार्टी में नए आए सभी साथियों को पूरा मान-सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page