जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता रणतेज सिंह पोवार जनसमस्याओं के निवारण के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर कैंट हलके के अधीन आते अलीपुर गांव के प्रधान हरजिंदर सिंह अपनी विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर रणतेज सिंह पोवार के घर पहुंचे।
अधिकारियों को दिए तुंरत कार्रवाई के निर्देश
मुलाकात के दौरान प्रधान हरजिंदर सिंह ने अलीपुर गांव से जुड़े प्रमुख मसलों और जनहित के कार्यों को रणतेज पोवार के समक्ष रखा। AAP नेता रणतेज पोवार ने सभी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और तुरंत संबंधित अधिकारियों तथा विभाग के ध्यान में लाकर बनती कार्रवाई करने के लिए कहा।
जनता के कार्य हमारी प्राथमिकता- रणतेज पोवार
अलीपुर के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए और मसलों के समाधान के बाद आप नेता रणतेज सिंह पोवार ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आम जनता की अपनी सरकार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार जनता के हर छोटे-बड़े मसले को प्राथमिकता के आधार पर हल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
अलीपुर गांव के प्रधान हरजिंदर सिंह जो भी जनहित के मुद्दे लेकर आए थे, उन पर तुरंत संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कैंट हलके के किसी भी नागरिक या गांव की समस्या के लिए हमारे द्वार हमेशा खुले हैं।
प्रधान हरजिंदर सिंह ने जताया आभार
मसलों के त्वरित समाधान से संतुष्ट होकर अलीपुर के प्रधान हरजिंदर सिंह और उनके साथ आए प्रतिनिधियों ने AAP नेता रणतेज सिंह पोवार का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ रणतेज पोवार जनसमस्याओं को सुना उससे क्षेत्र के लोगों में भारी विश्वास जगा है।
