• Thu. Feb 5th, 2026

बठिंडा से बड़ी खबरः साले ने तेजधार हथियार से बहन और जीजा की कर दी हत्या

ByPunjab Khabar Live

Dec 4, 2023

बठिंडा के गांव तुंगवाली में अपने ससुराल गए पुलिस कर्मी की उसके साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी बहन को भी मार डाला। मृतक पुलिस कर्मी की पहचान जगमीत सिंह और उसकी पत्नी की पहचान बेअंत कौर के तौर पर हुई है। आरोपियों की पहचान काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह के तौर पर हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजधार हथियार बरामद करने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मी जगमीत सिंह ने कुछ साल पहले गांव तुंगवाली की बेअंत कौर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह अपनी पत्नी के साथ बठिंडा में रहता था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी बेअंत कौर अपने मायके गई हुई थी। रविवार को जगमीत उससे मिलने के लिए तुंगवाली आया था। वहां पर उसके साले काका सिंह ने अपने साथी हंसा सिंह, बलकरन सिंह के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जगमीत की आवाज सुनकर बेअंत कौर उसे बचाने आई तो आरोपियों ने दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तेजधार हथियार बरामद करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया। थाना नथाना के एसएचओ संदीप सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने मृतक पुलिस कर्मी के भाई संदीप सिंह के बयान पर काका सिंह, हंसा सिंह, बलकरन सिंह समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page