• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः स्कूल के पास हुआ ब्लास्ट, 3 बच्चों सहित 7 घायल

ByPunjab Khabar Live

Dec 5, 2023

पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को पेशावर के वारसाक रोड पर हुए विस्फोट में तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि एक्सप्लोसिव की वजह से ब्लास्ट हुआ है. घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रहा है. घायल बच्चों की उम्र 7 साल से 10 साल के बीच है. पाकिस्तान न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक एसपी अरशद खान ने बताया है कि यह ब्लास्ट सुबह 9:10 मिनट पर हुआ था, आतंकियों ने रोड के किनारे में एक्सप्लोसिव को प्लांट किया हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन 4 किलो एक्सप्लोसिव का इस्तेमा कल किया गया था, जिसमें सीमेंट की एक ईंट से छिपाया गया था. खान ने बताया कि पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हालांकि यह कहना जल्दबाजी होगी कि कौन इस हमले का कौन टारगेट था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page