• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कपूरथला से बड़ी खबरः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में आग ने कुत्ते और व्यक्ति की हुई मौत

ByPunjab Khabar Live

Jan 13, 2024

कपूरथला के सिविल अस्पताल के क्वार्टर में देर रात इनवर्टर बैटरी के कारण लगी आग से एक व्यक्ति और एक कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना के दौरान आग की चपेट में आने से परिवार के सदस्य भी घायल हो गए और घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद जीत बहादुर व अन्य लोगों ने बताया कि इसी क्वार्टर में अस्पताल में लेवल फोर के पद पर कार्यरत लक्ष्मी अपनी 2 बेटियों पूनम, पूजा व दामाद के साथ मौजूद थी। देर रात बीरा पुत्र कश्मीर के घर में करीब 2 बजे इन्वर्टर बैट्री से आग लग गई। इस हादसे में दामाद बीरा और एक कुत्ते की मौत हो गयी। जबकि आग लगने से रोशनी, पूजा और पूनम भी घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page