• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: विवादों में फंसे गायक जी खान, हो सकता है मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Sep 11, 2022

(PKL) : पंजाबी गायक जी खान को बाबा गणपति सेवा संघ के आयोजकों द्वारा गणपति विसर्जन के दिन लुधियाना के मोहल्ला जनकपुरी में समारोह में भजन गाने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान सिंगर जी खान ने ‘पैग मोटे-मोटे ला के हान दिए, तेरे विच वज्जन को जी करदा’ और ‘चोली के पिछे क्या है’ जैसे गाने गाए। जी खान के गानों का विरोध करते शिवसेना नेता अमित अरोड़ा ने थाना डिवीजन नंबर 2 में शिकायत दर्ज करवाई है। अमित अरोड़ा का कहना है कि गायक जी खान ने जनकपुरी में आयोजित गणपति समारोह में अश्लील गीत गाकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। धार्मिक समारोहों में ऐसे गीत गाना निंदनीय है। अमित अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता हनी बेदी ने किया है। भाजपा हमेशा हिंदुत्व की बात करती रही है, फिर उनके राज्य स्तरीय नेताओं को यह क्यों नहीं दिख रहा कि उन्ही के नेता गायकों को धार्मिक समारोहों में बुलाकर अश्लील गाने गा रहे हैं। भाजपा को इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां भी जी खान का शो होगा, वह उनका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 2 के एस.एच.ओ. अर्शदीप ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सोमवार तक मामले की जांच करके केस दर्ज कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page