• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः आप पार्टी ने तैयार की नई रणनीति, अमृतसर सहित 5 जिलों में लोकसभा चुनवा लड़ सकते है 5 कैबिनेट मंत्री

ByPunjab Khabar Live

Feb 6, 2024

लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर ली है। वहीं पंजाब में कांग्रेस और आप में गठबंधन अभी भी नहीं बनता हुआ दिखाई दे रहा है। जबकि दोनों पार्टियां 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का भी कह रही है। वहीं कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने भी 13 सीटों पर उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है। इसी के तहत आम आदमी पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक ‘आप’ 13 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर कैबिनेट मंत्रियों को उतारने जा रही है। इसके पीछे आम आदमी पार्टी का तर्क है कि कैबिनेट मंत्रियों के चुनाव मैदान में उतरने से यह भी पता चलेगा कि जनता माननीय सरकार के काम से कितनी खुश है। इससे अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ-साथ नगर निगम और पंचायत चुनाव के लिए भी उसी हिसाब से रणनीति बनाई जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर मंत्रियों को उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला और अमृतसर शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध में पार्टी नेता कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि जिन मंत्रियों को मैदान में उतारने पर विचार किया जा रहा है, उन्हें इन क्षेत्रों में तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सर्वे में उनका नाम भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आप पार्टी  ने पिछले साल नवंबर में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों और जिला अध्यक्षों को 5-5 ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। जिन्हें ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को कहा गया है। इसलिए पार्टी इस चुनाव में एक नए प्रयोग पर विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page