• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः Income Tax दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी कांग्रेस पार्टी

ByPunjab Khabar Live

Feb 19, 2024

सेक्टर 68 में स्थित आयकर विभाग के दफ्तर के बाहर आज कांग्रेस पार्टी ने धरना लगाया है। कांग्रेस पार्टी ने उनके खाते फ्रीज किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आज केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की पंजाब इकाई की तरफ से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर सभी जिलों सहित मोहाली के सेक्टर-68 स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना शुरू हो गया है। मोहाली में होने वाले प्रदर्शन में जिले के तीनों विधानसभा हलके मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी से कांग्रेस नेता व समर्थक शामिल हुए है। कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि इस धरने के साथ वह केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एकत्रित हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page