लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को चुनाव को लेकर ऐलान हो सकता है। इससे पहले चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकता है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के संवेदनशील बूथों की लिस्ट मांगी है। इस बार भी आम चुनाव 7-8 चरण में हो सकते हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ECI आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है। एक बार यह दौरे पूरे होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, चुनाव आयोग के अधिकारी अभी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, उसके बाद वे उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. यह सभी दौरे 13 मार्च से पहले पूरे होने की उम्मीद है।
