(PKL): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़ी एक बड़ी सनसीखेज खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूसेवाला मर्डर केस में किसी राजनीतिक नेता नाम सामने आया है जिसकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। सूत्रों के अनुसार राजनीतिक नेता की गिरफ्तारी से पहले ही राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि इस हत्याकांड में सफेद कॉलर और सिंगर जुड़े हुए हैं उन पर जल्द नकेल कसी जाए। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को नाम बता दिए हैं।
