• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबर : मुख्तार अंसारी की हुई मौत, धारा 144 लागू

ByPunjab Khabar Live

Mar 28, 2024

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार की रात तबीयत बिगड़ जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम को पुनः उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बार फिर भी जांच कर उसकी हालत में सुधार का दावा किया था, लेकिन गुरुवार को देर शाम एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ गई।

मुख्तार अंसारी बैरक में ही बेहोश होकर गिर गया, जिसे फौरन मेडिकल कॉलेज ले गया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आने के बाद बांदा से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मऊ, गाजीपुर और वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, धारा 144 लागू कर दी गई है।मुख्तार अंसारी का परिवार बांदा के लिए रवाना हो गया है। मुख्‍तार के वकील लियाकत ने दावा किया है कि मुख्‍तार की मौत नहीं उन्‍हें मारा गया है।

मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि गुरुवार शाम करीब 8:25 बजे मुख्तार अंसारी को उल्टी की शिकायत एवं बेहोशी की हालत में जेल कार्मिको द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लाया गया। मरीज को 9 डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई, लेकिन मुख्तार अंसारी को बचाया नहीं जा सका। मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत होने की बाद मेडिकल बुलेटिन में कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page