कांग्रेस के सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू ने आज ही पार्टी से इस्तीफा दिया है। तेजिंदर बिट्टू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सासंद रहे संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी भी आज पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम सकती है। सूत्रों के अनुसार चौधरी परिवार की भाजपा के साथ गुप्त मीटिंग भी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में वह आज भाजपा पार्टी ज्वाइन कर सकती है।
