• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : 10वीं कक्षा के छात्र ने किया सुसाइड

ByPunjab Khabar Live

Jul 27, 2024

शाहकोट: गांव कोटला सूरज मल्ल में 10वीं कक्षा के विद्यार्थी द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के अनुसार जसप्रीत सिंह कालू (16) पुत्र पास सिंह वासी कोटला सूरज मल्ल घर में अकेला था तथा बाकी परिजन नजदीकी गांव में मेले पर गए थे। जब बाद दोपहर करीब 4 बजे लड़के की बहन घर आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की पर नहीं खुला।

फिर उसने नजदीक रहते रिश्तेदारों को बुलाया, जिन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर जसप्रीत सिंह कालू गार्डर के साथ लगाए फंदे से लटक रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने जसप्रीत को सरकारी अस्पताल शाहकोट में पहुंचाया, यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद जसप्रीत को मृतक घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शाहकोट अमन सैनी ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा | दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की माता जसविन्द्र कौर के बयानों पर 184 की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page