• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: श्मशानघाट में पेड़ से लटकती मिली व्यक्ति की लाश, सुसाइड नोट हुआ बरामद 

ByPunjab Khabar Live

Jul 27, 2024

थाना नूरमहल के अधीन आते गांव पासला जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्मशानघाट आज अल सुबह पेड़ के साथ लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुखविंदर पाल पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव पासला के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे नूरमहल थाने के एसएचओ वरिंदर पाल ने बताया कि तालाशी दौरान मृतक के पर्स से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

एसएचओ उन्होंने बताया कि मृतक सुखविंदर पाल की उम्र लगभग 50 वर्ष थी और वह पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव बहराम में रहता था। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page