• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः ठेके पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार, नौजवान गंभीर घायल

ByPunjab Khabar Live

Jan 3, 2026

जंडियाला गुरु के पास गांव मेहरबानपुरा के रास्ते पर ठेके पर हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। हमलावारों द्वारा चलाई गई गोलियां में ठेके का एक नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों द्वारा 4 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक गोली नौजवान को लगी है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के निजी अस्पताल में भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी 18 नवंबर को मालिकों पर हमला हुआ था। बीती देर रात जब मालिक यहां से निकले तो तुरंत ही गोलियां चलाई गईं। मेरे साथी, जिसका नाम जस्नूर सिंह है, उसके गले पर गोली लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page