• Mon. May 4th, 2026

बिक्रम मजीठिया को मिली धमकी, लिखा- कुछ दिन और जी लो, ट्रेलर आने वाला है

ByPunjab Khabar Live

May 4, 2026

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी एक संदिग्ध विदेशी नंबर से भेजी गई है, जिसका इस्तेमाल पहले भी इसी तरह की घटनाओं में किया जा चुका है। मजीठिया को व्हाट्सऐप के जरिए एक आपत्तिजनक और डरावना संदेश भेजा गया। इसमें चेतावनी दी गई कि “कुछ दिन और जिंदगी जी लो, ट्रेलर जल्द आने वाला है।” संदेश सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब मजीठिया को इस तरह की धमकी मिली हो। पहले भी उसी विदेशी नंबर से उन्हें धमकी दी जा चुकी है। एक ही नंबर से लगातार आ रहे संदेशों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। साइबर सेल इस बात की जांच कर रही है कि संदेश किस देश या नेटवर्क से भेजा गया है और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page