पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घटनाएं चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकती हैं। छोटे-छोटे ब्लास्ट कराकर लोगों में डर का माहौल बनाया जाता है, ताकि चुनाव में फायदा उठाया जा सके।
CM मान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सांप्रदायिक राजनीति करती है और चुनाव वाले राज्यों में हिंसा फैलाने का प्रयास करती है। यह भाजपा का पैटर्न है जहां चुनाव होते हैं, वहां माहौल खराब किया जाता है और लोगों को डराकर वोट हासिल करने की कोशिश की जाती है।
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि पंजाब के लोग डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बाज आएं।पंजाब पहले ही कठिन दौर देख चुका है और अब राज्य में शांति बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है और हमेशा देश के संकट के समय आगे रहा है।
