पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में नगर कौंसिल चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी कथित तौर पर चुनावी गतिविधियां जारी रखने के आरोप में पंजाब कांग्रेस प्रधान और लुधियाना सांसद Amrinder Singh Raja Warring को रिटर्निंग अफसर (RO) और SDM कार्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में चुनाव आचार संहिता और शाम 5 बजे के बाद प्रचार बंद करने के नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया गया है। आरोप है कि प्रचार का समय समाप्त होने के बावजूद राजा वड़िंग गिद्दड़बाहा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रहे। मामले को लेकर प्रशासन ने वीडियो फुटेज और अन्य रिकॉर्ड जुटाने शुरू कर दिए हैं।
वहीं कांग्रेस की ओर से इस मामले में अलग प्रतिक्रिया सामने आई है। राजा वड़िंग की मीडिया PR आयूषी ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी फिलहाल केवल मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मिली है और नोटिस मिलने के बाद ही पार्टी अपना आधिकारिक पक्ष रखेगी।
