लुधियाना में सीआईए 1 की पुलिस ने ईसानगर पुली के निकट शिवसेना युवा मोर्चा के प्रधान के घर रेड करते हुए समर डिसूजा को हिरासत किया है। इस रेड में इलाका पुलिस को कार्रवाई से दूर रखा गया। जब इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर तीन प्रभारी अमृतपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि इस रेड की उन्हें जानकारी नहीं है। सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड की है। वहीं सूत्रों के अनुसार पता चला कि समर डिसूजा के घर पर किसी मसले को लेकर दो पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी, जबकि पुलिस को सूचना मिली थी कि समर डिसूजा के घर पर जुआ खेला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने समर डिसूजा को हिरासत में ले लिया है। वही इस संबंधी सीआईए 1 इंचार्ज कुलवंत सिंह गिल से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि शिवसेना युवा मोर्चा के प्रधान के घर पर अवैध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर दो वह तीन की पुलिस सहित सिया 1 की पुलिस ने रद कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अवैध गतिविधि को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों के अनुसार पता चला कि सीआईए 1 की पुलिस को मौके से हुए की नगरी बरामद हुई है। पुलिस ने समर डिसूजा सहित अन्य लोगों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के अधीन मामला दर्ज करने की प्रक्रिया देर रात शुरू कर दी है।
