राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार स्कूल बस बुद्धेश्वर के पास पुल के ऊपर डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बस पलट गई। स्कूली बस पलटने के बाद मौके से बस का चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के समय स्कूली बस में कोई भी स्कूली बच्चे बस में सवार नहीं थे। स्कूली बस पलटने से सड़क पर जाम लग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जानकारी दी।
