• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः जहरीली शराब मामला, SHO और DSP, ETO आबकारी और इंस्पेक्टर सस्पेंड

ByPunjab Khabar Live

May 13, 2025

अमृतसरः मजीठा क्षेत्र के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतकों के परिवारों के साथ दुख साझा करने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवारों से दुख सांझा किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले में करीब 10 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।

इस मामले में डीजीपी गौरव यादव ने डीएसपी मजीठा और एचएचओ मजीठा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही ईटीओ आबकारी और इंस्पेक्टर को भी निलंबित कर दिया गया है। वहीं सीएम मान ने कहा कि इस मामले में मृतकों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page