• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : मेन बाजार में चली गोलियां, RSS के बेटे का कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Nov 15, 2025

फिरोजपुर शहर के मोची बाजार में युको बैंक के सामने अनजान मोटरसाइकिल सवारों ने मनियारी दुकान पर आरएसएस नेता के बेटे पर फायरिंग की। दुकानदार नवीन अरोड़ा के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल हालत में उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। मृतक नवीन कुमार के पिता व आरएसएस नेता बलदेव कृष्ण अरोड़ा ने कहा कि मेरा बेटा दुकान बंद करके जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर आए अनजान लोग आए और गोलियाँ चलाकर भाग गए।

उन्होंने पुलिस से मांग की है कि हमारे बेटे के कातिलों का एनकाउंटर किया जाए… इंसाफ चाहिए। मौके पर पहुंचे सिटी थाना के डीएसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page