• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां लोगों तक: नितिन कोहली द्वारा हर वार्ड में बैठकों का दौर

ByPunjab Khabar Live

Apr 1, 2026

जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने दो दिनों में दर्जन के करीब बैठकें कर लोगों से सीधा संवाद किया

जालंधर: आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर जालंधर सेंट्रल में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली द्वारा विभिन्न वार्डों में बैठकें कर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नितिन कोहली ने बताया कि पिछले दो दिनों में वार्ड नंबर 5, 6, 9, 19, 27, 65, 66, 67 और 70 में दर्जन के करीब बैठकें की गई हैं। इन बैठकों के दौरान क्षेत्र के निवासियों से सीधा संवाद करते हुए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाया है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुफ्त इलाज और मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को बड़ी राहत दी है और बुनियादी ढांचे में भी महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।

बैठकों के दौरान लोगों को सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा योजना” के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। इसके साथ ही “मां-बेटी सम्मान योजना” के तहत महिलाओं को 1000 रुपये और एससी समाज की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता बहुत जल्द शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही बैठकों के दौरान मौके पर ही लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनका तुरंत समाधान भी किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और सरकारी सेवाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंच सके।

नितिन कोहली ने कहा कि बैठकों के दौरान लोगों से मिल रहा भरपूर सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि सरकार की नीतियां जनहित में सफल साबित हो रही हैं। साथ ही लोगों के सुझावों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में और बेहतर काम किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हर वार्ड में जाकर लोगों से सीधा संपर्क बनाया जाएगा, ताकि जालंधर सेंट्रल के हर क्षेत्र को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page